लूट के प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 आरोपी फरार
पुरानी रंजिश के चलते फरियादी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर लूट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं 01 स्कूटी जप्त।
प्रकरण का 01 अन्य आरोपी फरार, जिसकी तलाश जारी।
थाना डीडीनगर और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई
रॉबिनसन गुड़िया, पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर के निर्देशन में तथा राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर एवं देवांश सिंह राठौर, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती के मार्गदर्शन में थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा लूट के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर : दिनांक 23.08.2026 को प्रार्थी बलराम साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी खल्लारी चौक वार्ड क्षेत्र, रायपुर द्वारा थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.08.2026 की सुबह लगभग 04:00 बजे वह अपनी मोटर सायकल से रायपुरा स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर, महादेव घाट जाने के लिए निकला था।
मंदिर के गेट के पास मोटर सायकल खड़ी करने के बाद वापस लौटने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट के दौरान प्रार्थी के नाक एवं दाहिने पैर में चोट आई तथा आरोपी प्रार्थी के दोपहिया वाहन को लूट कर फरार हो गए l
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 527/2026, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
1. राज मिश्रा, पिता अखिलेश मिश्रा, उम्र 22 वर्ष, निवासी साकेत साईनाथ चौक, विकास नगर, गुढ़ियारी, रायपुर।
2. यश मिश्रा उर्फ रोहन मिश्रा, पिता अखिलेश मिश्रा, उम्र 22 वर्ष, निवासी साकेत साईनाथ चौक, विकास नगर, गुढ़ियारी, रायपुर।
3. अभिषेक पटेल उर्फ सोनू, पिता छोटेलाल पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी शासकीय फैक्ट्री के पीछे, छोटा अशोक नगर, गुढ़ियारी, रायपुर।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं 01 स्कूटी जप्त की गई है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
