कुनकुरी के वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उनके निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि.
जशपुर/कुनकुरी : कुनकुरी के वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा के निधन से क्षेत्रीय पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। 26 अगस्त को उनके निधन की खबर से पत्रकारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह उनके निवास पहुंचकर दिवंगत पत्रकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ओम शर्मा के सहज व्यक्तित्व और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कुनकुरी के वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा के निधन के दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। श्री शर्मा सरल सरल सहज व्यक्तित्व के धनी थे, उनका निधन क्षेत्रीय पत्रकारिता जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
