बातचीत के बीच पहुंचा आरोपी और कर दिया चाकू से हमला! पुरानी दुश्मनी में युवक लहूलुहान, रायपुर पुलिस की त्वरित घेराबंदी से आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

थाना मुजगहन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सूचना मिलने के दो घंटे में घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया।

 आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जप्त किया गया।

थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 219/2026, धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज।

रायपुर : दिनांक 25.08.2026 की शाम करीब 06:30 बजे प्रार्थी रितेश महिलांग अपने मौसेरे भाई अमन बघेल, पिता बसंत बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डुंडा में  बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मनोज साहू पहुंचा।

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी मनोज साहू ने अमन बघेल को अपने पास रखे चाकू से उसके दाहिने कमर के पास वार कर दिया। घटना के संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 219/2026, हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी की गई। आरोपी मनोज साहू उर्फ गन्नू, पिता मुलचंद, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम डुंडा, थाना मुजगहन, जिला रायपुर को घटना के चंद घंटों में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया । आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू बरामद कर जप्त किया।

आरोपी मनोज साहू उर्फ गन्नू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related posts