नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया! मुख्य आरोपी तामेश्वर पाटले और सहयोगी महिला गिरफ्तार, बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित सहयोगी महिला आरोपी गिरफ्तार

थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई दोनों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर चांपा : जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना रिपोर्ट पर बलौदा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की गई । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार तलाश की गई।

विवेचना के दौरान थाना बलौदा क्षेत्र का आरोपी तामेश्वर पाटले को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर बताया कि नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर  भगा ले जाना जुर्म स्वीकार करना एवं मामले में आरोपी के मां द्वारा भी सहयोग करना पाए जाने से दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अभिलाष कुमार सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू , प्र.आर.गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे प्रहलाद निर्मलकर महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा। रहा।

Related posts