अंबिकापुर के दर्रीपारा में मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पत्नी से भी मारपीट का आरोप, बुलेट वाहन किया गया जप्त, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुरप्रित सिंह सिद्धू साकिन दर्रीपारा थाना मणीपुर द्वारा दिनांक 30/08/2026 को थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 29/08/2026 को रात्रि करीब 20:30 बजे साहिल साहू, राजा साहू व अन्य तीन लोग प्रार्थी को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत से प्रार्थी को गंभीर चोट कारित किये हैं। इस दौरान प्रार्थी की पत्नी बीच बचाव करने आयी तो उससे भी मारपीट की घटना कारित की गई है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपी साहिल साहू, सुनील साहू, अनिल चटर्जी उर्फ संजू, आयुष एवं अन्य के विरूद्ध थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 151/26 धारा 190, 191(2), 296, 351(3), 115(2), 333, 109 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख किया गया, प्रकरण के आरोपी (01) साहिल साहू आत्मज सुनील साहू उम्र 22 वर्ष (02) आयुष बरला आत्मज ललित बरला उम्र 19 वर्ष (03) सुनील साहू आत्मज स्व. सेवक राम उम्र 47 वर्ष (04) अनिल कुमार चटर्जी उर्फ संजू आत्मज स्व. मनमोहन चटर्जी उम्र 55 वर्ष सभी सा. दर्रीपारा अम्बिकापुर थाना मणीपुर जिला सरगुजा को पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts