जशपुर : नगर पंचायत कोतबा के पुराने कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार के लिए शासन द्वारा 13.48 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कार्यालय भवन पुराना होने से खिड़की, दरवाजा एवं छत से पानी टपकने की समस्या थी। इस हेतु अटल नगर नवा रायपुर से स्वीकृति प्राप्त हुई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कोतबा द्वारा बताया गया कि नवीनीकरण कार्य हेतु निविदा आमंत्रित कर न्यूनतम दर की स्वीकृति हेतु कार्यपालन अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय अम्बिकापुर को पत्र प्रेषित किया गया है। स्वीकृति उपरांत संपूर्ण मरम्मत कार्य कराया जाएगा। साथ ही आवक-जावक शाखा के क्षतिग्रस्त दरवाजे को 02 दिवस पूर्व ही बदलकर नवीन दरवाजा लगाया गया है।
