पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई : तलाश के बाद आरोपी गिरफ्तार ! दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 01/09/2026 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कदनई सुगाझरिया थाना बतौली निवासी जयप्रकाश पैकरा द्वारा प्रार्थिया को अकेली देखकर पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 113/26 धारा 296, 351 (3), 64(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी जयप्रकाश पैकरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम जयप्रकाश पैकरा आत्मज सुदामा पैकरा उम्र 24 वर्ष साकिन कदनई सुगाझरिया थाना बतौली का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Related posts