तोरवा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी चंद घंटे में सुलझाई 01 अपचारी बालक को हिरासत में लिया
मामुली विवाद पर अपचारी ने चौकीदार को वजनदार हथौडा से सिर में वार।
नाम मृतक
नरेश गुप्ता पिता राम बिरीक गुप्ता उम्र 35 साल साकिन सोनघट्टा आरा बिहार
वर्तमान पता रेल्वे पटरी किनारे तोरवा
गिरफतार आरोपी – विधि से संघर्षरत बालक 01 उम्र 16 साल पता बापूनगर तोरवा
जप्त मश्रूका:-
लोहे का एक वजनदार हथौडा
बिलासपुर : दिनांक 03.09.2026 को रेल्वे क्षेत्र पटरी किनारे चल रहे ठेकेदारी का कार्य चौकीदार का दर्दनाक सिर में वजनदार वस्तु से वार कर हत्या कर दिया। तोरवा पुलिस के द्वारा बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। जिसमें एक व्यक्ति हाथ में हथौडा लिए सोये हुये चौकीदार के तरफ आते दिखाई दे रहा हैं तोरवा पुलिस के द्वारा संदेही के पतासाजी में अलग अलग टीम तैयार कर पतासाजी में जुट गया । संदेही बापूनगर निवासी के रूप में पहचान आना पाया गया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा घर की आसपास के तलासी लेने पर बाथरूम में मिट्टी से सना कपडा और कुछ रक्त छिडका हुआ धब्बे पाये गये अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें अपचारी बालक के द्वारा कुछ दिन पूर्व में सायकल चलाने के दौरान रोड का पानी चौकीदार के उपर छिडक जाने चौकीदार के द्वारा अपचारी बालक को गाली और थप्पड़ से मार दिया था उसी रंजिश पर अपचारी बालक के द्वारा मौके की तलास में चौकीदार को दिनांक 03.09.2026 के दरमियानी रात को एक वजनदार हथौडा से 04-05 बार सिर में प्रहार कर हत्या कर दिया। जिस हथौडा से सिर में वार किया था उसे बराामद कर दिया गया है। अपचारी बालक को बाल न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।
