मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रथम छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माता श्री नायक ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रथम छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि देबे संदेश’ के निर्माता मनु नायक ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में पहली बार फिल्म कहि देबे संदेश का निर्माण का हम सभी छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उन्होंने इसमें फिल्म के निर्माता मनु नायक के लगन, उत्साह और योगदान की सराहना भी की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि देबे संदेश’ का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। इस अवसर पर निर्माता श्री नायक के साथ सलिल नायक तथा मनीष बघेल भी उपस्थित थे।

Related posts