पॉवर कंपनी की हाकी स्पर्धा में फाइनल आज, कंपनी के प्रबंध निदेशकगण करेंगे पुरस्कार वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद व्दारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खिताबी भिडंत कल 28 मार्च को सुबह 11 बजे होगी। समापन समारोह  सांइस कालेज स्थित हॉकी स्टेडियम में होगा,  जिसमें कंपनी के प्रबंध निदेशकगण श्री एनके बिजौरा मुख्य अतिथि तथा  श्री हर्ष गौतम एवं श्रीमती उज्जवला बघेल विशेष अतिथि रहेंगी।

प्रदेश के आठ क्षेत्रों से पॉवर कंपनी की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। कल सुबह 8 बजे कोरबा पश्चिम और कोरबा पूर्व के बीच पहला सेमीफाइनल मैच होगा। दूसरा सेमीफाइनल रायपुर सेंट्रल और अंबिकापुर की टीम के बीच होगा। दोनों सेमीफाइनल मैच के विजेता फाइनल में भिड़ेंगे।

आज हुए लीग पहले मैच में कोरबा पूर्व ने राजनांदगांव को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में रायपुर सेंट्रल ने मड़वा की टीम को 4-0 से हराया। तीसरे लीग मैच में अंबिकापुर ने रायपुर क्षेत्र को 3-0 से परास्त किया।

Related posts