दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
आरोपी द्वारा पीड़िता कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना की गई थी कारित।
महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।
अम्बिकापुर : प्रार्थिया दिनांक 07/09/26 कों थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भड़गावां थाना चैनपुर जिला पलामू झारखण्ड निवासी पंकज कुमार द्वारा पीड़िता कों पसंद करने की बात बोलकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है, पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 115/26 धारा 69 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी पंकज कुमार को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम पंकज कुमार आत्मज राजेश राम उम्र 39 वर्ष साकिन भड़गावां थाना चैनपुर जिला पलामू झारखण्ड का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर,महिला प्रधान आरक्षक मेबीस खाखा, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, आरक्षक राजेश खलखो, संतोष बरवा, भगलू राम, राजू कुजूर, राकेश एक्का सक्रिय रहे।
