एक पेड़ मां के नाम अभियान : जशपुर में पौधा वितरण कार्यक्रम जारी, 1 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं को दिए गए पौधे

Advertisements
Advertisements

हितग्राहियों में भारी उत्साह, जिले में 2 लाख से अधिक पौधे किए जायेंगे वितरित : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया था पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ देश भर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत  पौधा रोपण का कार्य किया जा रहा है।  छत्तीसगढ़ में भी अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राज्य सरकार की पहल पर लोग अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा रहे है। जशपुर जिले में भी इसकी व्यापक तौर पर शुरुआत हो चुकी है। जिले में  ‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर में पौधा वितरण कार्यक्रम जारी है। अबतक 1 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं को पौधों का वितरण किया जा चुका है। यह सिलसिला लगातार जारी है, इसे लेकर हितग्राहियों में भी भारी उत्साह है। 

जिले में कार्यक्रम के तहत महतारी वंदन की हितग्राहियों को 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। अभियान के तहत हितग्राहियों को पौधा वितरण करने टीम गांव-गांव पहुंच रही है। पौधे के साथ सभी महिलाओं को संदेश पत्र भी भेंट  किए जा रहे है। 

जिले में लगेंगे 2 लाख से अधिक पौधे – ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के तहत जशपुर  जिले  में हितग्राहियों को 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। जिसके पश्चात पौधों का रोपण किया जाएगा। वही वन विभाग द्वारा वन और वनेत्तर क्षेत्रों में  पौधों का रोपण किया जा रहा है । इस अभियान के तहत कटहल, अनार, जामुन, बेर, तेन्दू, सीताफल, आम, बेल, शहतूत और गंगा ईमली जैसे फलदार पौधों का लघु वनोपज किया जाएगा। साथ ही औषधीय प्रजाति के पौधों जैसे हर्रा, पुत्रन्जीवा, आंवला, नीम, रीठा, चित्रक, काला सिरस और बहेड़ा आदि पौधों का रोपण किया जाएगा।

जिले के  शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातिओं के पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें बरगद, पीपल, मौलश्री, कदम, पेल्ट्राफार्म, गुलमोहर, करंज, अशोक और अर्जुन के पेड़ शामिल है। पौधा वितरण व पौधरोपण महाभियान को लेकर हितग्राहियों में भारी उत्साह देखाई दे रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!