भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की बैठक सम्पन्न : बैठक में किसान मोर्चा के गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी रणनीति पर कार्ययोजना बनाई गई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की बैठक कांकेर में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव प्रमुख रूप से शामिल हुए। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य संदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में किसान मोर्चा के गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी रणनीति पर कार्ययोजना बनाई गई। आगामी तीन महीनों में मंडल, जिला की बैठक , ग्राम पंचायत स्तर पर किसान संयोजक की नियुक्ति, विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन किये जायेंगे।

पूर्व मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह ने मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार में विकास कार्य ठप्प हो गए हैं,  लाखों गरीब किसान प्रधान मंत्री आवास के लिए भटक रहे हैं, भूपेश सरकार द्वारा 14 लाख से अधिक आवास लौटाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ 18 हजार करोड़ से वंचित हो गया। किसानों को स्थाई बिजली कनेक्शन नही मिल पा रहें हैं, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाएं इस भ्रष्ठ सरकार की विदाई का समय नजदीक आते जा रहा है।

पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार को माफिया सरकार बताया, उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार बढ़ गया है और इससे सर्वाधिक नुकसान किसान परिवार को है, स्कूल कालेज की नई स्थापना नही हो रही, सड़कें नही बन रही, खनन माफिया के चंगुल में प्रदेश है और इससे प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी जो कृषि कार्य मे लगी है वही सबसे ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं, उन्होंने इस माफिया सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मोर्चा कार्यकर्ताओं को सड़क की लड़ाई लड़ने का आव्हान किया।

किसान नेता संदीप शर्मा ने आगे बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त कर , संगठन को और मजबूत करते हुए इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर ने कृषि प्रस्ताव रखा जिसमे राज्य की जन विरोधी भूपेश सरकार की नीतियों की जम कर आलोचना की गई , प्रदेश में किसान आत्महत्या पर भूपेश सरकार की दोहरी नीति जिसमे राज्य के बाहर किसानों को करोड़ो की सहायता और राज्य के किसान परिवार को चंद रुपये देने की निंदा की गई है। किसानों को मिलने वाले कृषि आदान बन्द कर दिए गए वहीं धान खरीदी में किसानों को आने वाली परेशानियों, रकबा कटौती, खाद की कालाबाजारी जैसे मुद्दों को उठाया गया एवं भ्रष्ठ भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया गया, दूसरी तरफ किसानों को हर साल 65 हजार करोड़ किसान सम्मान निधि, अनाज की लगता रिकार्ड सरकारी खरीद करते हुए इस वर्ष 2 लाख 38 हजार करोड़ की खरीदी, एवं विगत सात वर्षों में कृषि उत्पाद के समर्थन मूल्य में 48 से 74 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने पर केंद्र की किसान हितैषी मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया है।

संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गरियबन्द जिला किसान मोर्चा के महामंत्री मनीष हरित, जिला प्रभारी अजय साहू, प्रदेश सदस्य शेखर   साहू, अश्वनी साहू ने राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद को जिले की रिपोर्ट कार्ड भी सौंपी। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष, श्यामबिहारी जायसवाल, राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह, किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने भी संबोधित किया। बैठक सम्पति के पूर्व मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने शोक प्रस्ताव रखा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गण गौरीशंकर श्रीवास, चंदन साहू, कोमल सिंह राजपूत, मनोज शर्मा, प्रदेश मंत्री गण गजेंद्र यादव, ओमप्रकाश चंद्रवंशी,  कुलकित चंद्रा, गोमती द्विवेदी,  दिनेश सिंह, पवन साहू, कोषाध्यक्ष प्रीतम गबेल, अनिल अग्रवाल, योगेंद्र वर्मा, प्रशांत चंद्राकर, आकाश गुप्ता, राहुल टिकरिहा, सहित समस्त जिला प्रभारी , प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शामिल थे। बैठक का संचालन महामन्त्री द्वारिकेश पांडे ने किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!