चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरस्वती नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; कब्जे से लोहे का चाकू बरामद

हाथ में चाकू लेकर लहराते आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

थाना सरस्वती नगर पुलिस की कार्यवाही

रायपुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 11.09.2026 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोटा स्थित अंबेडकर चौक रेल्वे फाटक के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा है।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हाथ में चाकू लेकर लहराते युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू निवासी टिकरापारा रायपुर बताया।

आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर आरोपी चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 194/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू पिता मधु क्षत्रिय उम्र 30 वर्ष निवासी सुमित नगर नहर पारा थाना टिकरापारा रायपुर।

Related posts