शराब पीने के लिए पैसा का उगाही करने वाले थाना क्षेत्र गुंडा बदमाश मुकेश उर्फ दादु पिता राजू साहू को भेजा गया जेल
रायपुर : आगामी त्यौहारों एवं भीड़-भाड़ के सीजन को दृष्टिगत रखते हुए पश्चिम जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना आजाद चौक क्षेत्र में प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की उगाही करने वाले 01 आरोपी पर कार्रवाई
एवं 02 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई
1. मुकेश उर्फ दादू साहू पिता राजू साहू पता हांडी पारा आजाद चौक रायपुर
दिनांक 06/09/2026 को प्रार्थी कृष्णा मरकाम उर्फ गोलू पिता रमेश मरकाम उम्र 25 साल निवासी बजरंग नगर अन्नपूर्णा मंदिर के पास को शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने पर प्रार्थी द्वारा पैसा नहीं है कहने पर आरोपी द्वारा को मां-बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर आरोपी गुंडा बदमाश अपने साथी के साथ मिलकर लोहे की पाइप से मार कर चोट पहुंचाने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 212/2026 धारा 119(1),296,3(5)BNSपंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल निरुद्ध किया गया
क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पश्चिम जोन थाना आजाद चौक क्षेत्र में 02 बदमाशो 01
मोहम्मद सैफी पिता मोहम्मद शराफत उम्र 21 साल निवासी ईदगाहभाठा
02 शेख जमील पिता शेख कल्लू उम्र 26 साल ईदगाहभाटा लाखे नगर के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पश्चिम जोन पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों एवं भीड़-भाड़ के मद्देनजर लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। अवैध रूप से चाकू एवं अन्य धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
