सेंट्रल जोन रायपुर कमिश्नरेट में आदतन बदमाशों और चाकूबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान — गत सप्ताह 18 व्यक्ति आर्म्स एक्ट के तहत हुए गिरफ्तार
रायपुर : कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन तथा चाकूबाजी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया गया। दिनांक 07.09.2026 से 13.09.2026, सोमवार से रविवार तक संचालित इस अभियान के दौरान सेंट्रल जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 18 प्रकरण दर्ज कर 18 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धारदार एवं नुकीले हथियार लेकर घूमने तथा हथियार संबंधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चाकू एवं अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए।
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में कुल 04 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आकाश नायक, निवासी गली नं. 01, लक्ष्मण नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर; गोलू यादव, निवासी चंगोरा भाठा, काली मूर्ति के पास, थाना डीडी नगर, रायपुर; शिवबहोर रजक, निवासी बैजनाथपारा, रायपुर तथा परमा साहू, निवासी संतोषी नगर नहरपारा, थाना टिकरापारा, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना गोलबाजार क्षेत्र में कुल 02 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। इनमें मुकेश उर्फ मुक्कू नायक, निवासी शास्त्री बाजार लोहारपारा बस्ती, थाना गोलबाजार, रायपुर तथा सुनील ताण्डी, निवासी मकान नं. 14, ब्लॉक-G, राजीव आवास, थाना गोलबाजार, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना मौदहापारा क्षेत्र में कुल 02 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। धन्नू साहू, निवासी रामेश्वर नगर, राम मंदिर के पास, थाना खमतराई, रायपुर तथा रविन्द्र साठे, निवासी संन्यासीपारा, थाना खमतराई, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू बरामद किए गए।
थाना गंज क्षेत्र में कुल 05 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। नितेश सोनी, निवासी लाल गंगा शॉपिंग मॉल के पीछे, राजीव आवास ब्लॉक-B, मकान नं. 32, थाना गोलबाजार, रायपुर; अशोक भांडेकर, निवासी कमाशीपारा, झाबक बाड़ा के सामने, थाना गोलबाजार, रायपुर; मोहम्मद अरशद भिनसारा, निवासी फाफाडीह, मोती सागर होटल के सामने, थाना गंज, रायपुर; नितिन हरिजन उर्फ बिड़ी, निवासी कलिंग नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर तथा शिवा नायक उर्फ छुकरा, निवासी रामनगर, शीतला तालाब के आगे, थाना गुढ़ियारी, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई। शुभम जाल, निवासी झंडा चौक सतनामी बस्ती, सिविल लाइंस, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू बरामद किया गया।
थाना देवेंद्र नगर क्षेत्र में 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई। बंटी दीप उर्फ पनीरवाला, निवासी दुर्गा नगर, जगत गली, थाना देवेंद्र नगर, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारदार नुकीला चाकू बरामद किया गया तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
थाना तेलीबांधा क्षेत्र में कुल 03 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। शुभम सोनवानी, निवासी जयश्री पोल्ट्री फार्म के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर; प्रतीक साहू, निवासी जय जवान पोल्ट्री फार्म के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर तथा महेश सोना, निवासी मौलीपारा, चांदनी चौक, अवंति विहार, तेलीबांधा, रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। तीनों मामलों में धारदार चाकू/कटार बरामद किए गए तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
इस प्रकार दिनांक 07.09.2026 से 13.09.2026 तक सोमवार से रविवार की साप्ताहिक अवधि में सेंट्रल जोन के थाना सिटी कोतवाली में 04, गोलबाजार में 02, मौदहापारा में 02, गंज में 05, सिविल लाइंस में 01, देवेंद्र नगर में 01 तथा तेलीबांधा में 03 — कुल 18 प्रकरणों में 18 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अपराधों पर नियंत्रण, आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार एवं चाकूबाजी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, उनका प्रदर्शन करने अथवा लोगों को डराने-धमकाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
