गणेश चतुर्थी से पहले रायपुर नॉर्थ जोन में पुलिस का बड़ा शिकंजा! 24 आरोपियों पर कार्रवाई, चाकू लहराने वाला गिरफ्तार, मारपीट के 2 आरोपी दबोचे—21 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

त्योहारी सीजन तथा गणेश चतुर्थी  के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई जारी

अवैध रूप से धारदार हथियार रखने वाले 01 आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई के साथ-साथ मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

दो दर्जन से अधिक आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही

विभिन्न थाना क्षेत्रों में 21 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर : आगामी त्यौहारों एवं भीड़-भाड़ के सीजन को दृष्टिगत रखते हुए नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आर्म्स एक्ट के तहत 01 आरोपी पर कार्रवाई

सघन चेकिंग के दौरान थाना उरला पुलिस द्वारा अवैध रूप से धारदार हथियार से आमजनता को भयभीत करने वाले 01 आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

1.करण पाल उर्फ बटवा पिता स्वर्ग विजय पाल उम्र 20 साल पता शीतला तालाब बिरगांव

आरोपी  के विरुद्ध अपराध क्रमांक 465/2026 पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

मारपीट करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही

थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत मारपीट करने वाले आरोपी  राहुल राय तथा राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अप क्र कर आरोपी के विरुद्ध थाना उरला में अप क्र 406/26 धारा  296, 351(2),  115(2), 118(1), 3(5) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबध कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

(1).   राहुल राय पिता अशोक राय उमर 25 वर्ष पता कचनार थाना सिसवन जिला सिवान बिहार हाल पता उपेन्द्र सिंह का मकान गणपत चौक थाना कबीर नगर रायपुर

(2) राहुल चौधरी पिता शिवानंद चौधरी उमर 34 साल पता नेहरा थाना मनिकाची जिला दरभंगा बिहार

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना गुढ़ियारी द्वारा 08 प्रकरणों में 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

थाना खमतराई द्वारा 11 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

थाना उरला द्वारा 02 प्रकरणों में 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इस प्रकार आज नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा 01 प्रकरण में आर्म्स एक्ट के तहत 01 आरोपी, मारपीट करने वाले 02 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही तथा 21 आरोपियों  के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कुल 24 आरोपियों  के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों एवं भीड़-भाड़ के मद्देनजर लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। अवैध रूप से चाकू एवं अन्य धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts