साइबर जागृति अभियान के तहत नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया व्यापक जागरूकता अभियान
साइबर संकल्प के 09 विशेष वीडियो मॉड्यूल के माध्यम से भी नागरिकों को किया गया जागरूक
रायपुर : साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव तथा साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले आवश्यक उपायों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
साइबर जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से साइबर संकल्प के तहत 09 विशेष वीडियो मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। लगभग 05 से 06 मिनट के इन वीडियो के माध्यम से सरल भाषा में साइबर ठगी के नए तरीकों, डिजिटल सुरक्षा, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 13.09.2026 को नॉर्थ जोन के थाना उरला, खमतराई, खम्हारडीह एवं पंडरी क्षेत्र में साइबर जागृति अभियान चलाकर नागरिकों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान नागरिकों को साइबर संकल्प के 09 वीडियो मॉड्यूल के संबंध में भी जानकारी दी गई।
थाना उरला क्षेत्र स्थित SBT Textiles Pvt. Ltd. कंपनी में कर्मचारियों को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
थाना खमतराई क्षेत्र में गंगानगर, शिवानंद नगर, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर, आरवीएच कॉलोनी, जागृति नगर, घासपारा, इंदिरा नगर, श्रीनगर, सतनामी पारा, भनपुरी चौक, दमानी पेट्रोल पंप एवं खमतराई थाना के सामने सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 25 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना खम्हारडीह क्षेत्र में थाना गुड़ियारी, गोगांव, पहाड़ी चौक, कान्हा चौक, आदर्श नगर, खालबाड़ा, महतारी चौक, विकास नगर, शुक्रवारी बाजार, कलिंग नगर, जगन्नाथ चौक एवं थाना परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 18 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना पंडरी क्षेत्र में Ambuja Mall में उपस्थित लोगों एवं स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया पेज को
फॉलो करने एवं साइबर जागरूकता अभियान से संबंधित QR कोड को स्कैन कर अभियान में सहभागिता करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान नागरिकों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक एवं मैसेज से सावधान रहने तथा OTP, बैंक खाता एवं ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।
साइबर ठगी होने की स्थिति में गोल्डन ऑवर में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है जागरूकता।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
