नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद
नेहरू नगर तालाब के पास आरोपी द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
थाना उतई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद किया।
आरोपी द्वारा हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
अपराध क्रमांक 461/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
दिनांक 14/09/2026 को थाना उतई क्षेत्र में अवैध धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
दुर्ग : थाना उतई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर तालाब, उतई के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद हुआ। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 14/09/2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत किया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को हथियार सहित पकड़ लिया।
घटना स्थल
नेहरू नगर तालाब के पास, उतई, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. रूपेश कुमार साहू उर्फ गोविंदा, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, नेहरू नगर, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 01 नग धारदार चापड़।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।
