जशपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा जनमन पत्रिकाओं का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजनाओं के उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसपंर्क विभाग के द्वारा विभिन्न पत्रिकाओं का वितरण आज कलेक्टोरेट कार्यालय में किया गया। इस दौरान जनदर्शन में अपनी मांग एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को पत्रिका वितरित की गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को बताया गया कि उक्त पत्रिकाओं का अध्ययन कर शासन के द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ले एवं अपने आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में बताए। जिससे की प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचे और वे इसका आसानी से लाभ उठा सके।

Related posts