अटल जी की जयंती पर भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस : छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं ने बूथों पर जाकर सुनी मन की बात

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा ने पूरे प्रदेश में विविध आयोजन कर अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी जगह पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने आज अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर के अंतर्गत बेलतरा विधान सभा के बिरकोना में (बूथ क्रमांक 137) कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने अटलजी के सिद्धांतों के अनुरूप भारत विकास तथा देशवासियों की सेवा कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अनुसरण करने का आव्हान किया।

भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर अटलजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल नैला, जांजगीर चाम्पा में बूथ क्रमांक 103 पर शिव चमन सिंह के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

अटलजी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री के मन की बात छत्तीसगढ़ के अभनपुर मंडल के ग्राम पौंता, बूथ क्रमांक–31 में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने सुनी तथा सभी से राष्ट्र विकास के साथ जनसेवा के लिए तत्पर रहने मार्गदर्शन दिया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बूथ क्रमांक 222 पंचशील नगर तिफरा सिरगिटटी मंडल बिलासपुर में मन की बात सुनी एवं अटल जी की 98 वीं जयंती पर सुशासन दिवस  मनाया। इस अवसर पर पार्षद मंडल कार्यकर्ता, वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव के जनजीवन को मुख्यधारा से जोड़ने का काम माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया – बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर भाजपा ने प्रधानसेवक के मन की बात सुनी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ

आज प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का छियानवे (96) एपिसोड था। भाजपा के पितृपुरुष श्रध्देय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर विशेष पर रायपुर में निवासरत सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के नेताओं ने पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण एवं सूक्ष्म इकाई बूथों पर जाकर मोदी जी के मन की बात सुनी। सांसद सुनील सोनी ने बूथ पर कार्यकर्ताओं सहित मन की बात सुनी , वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों एवं आम जनता के साथ मन की बात सुनी व झुग्गी झोपड़ी में कंबल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी की परिकल्पना थी।  पूर्व मंत्री प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने माधव राव सप्रे वार्ड बूथ क्रमांक 255, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने सदर बाजार वार्ड में मन की बात सुनी।मोतीलाल साहू ने बूथ नं 117 धनलक्ष्मी नगर भनपुरी, रायपुर ग्रामीण विधान सभा में मन की बात सुनी। इंदिरा गाँधी वार्ड में वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने , गोलबाजार में केदारनाथ गुप्ता, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने यात्रा के दौरान मन की बात सुनी। इसी तरह जिले के समस्त पदाधिकारियों महामंत्री द्वय , उपाध्यक्षगण, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष कार्यालय मंत्री ने अपने अपने बूथों पर मन की बात सुनी।

 मन की बात का अगला एपिसोड वर्ष 2023 का पहला एपिसोड होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने शुरुवाती संबोधन में कहा कि अतीत का अवलोकन तो हमेशा हमें वर्तमान और भविष्य की तैयारियों की प्रेरणा देता है। 2022 में देश के लोगों का सामर्थ्य, उनका सहयोग, उनका संकल्प, उनकी सफलता का विस्तार इतना ज्यादा रहा कि मन की बात में सभी को समेटना मुश्किल होगा। इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किये। आजादी के अमृतकाल में इस साल देश ने नई रफ़्तार पकड़ी। 2022 की विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है। 2022 यानि भारत द्वारा दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल करना, 2022 यानि भारत द्वारा 220 करोड़ वैक्सीन का अविश्वसनीय आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड, 2022 यानि भारत द्वारा निर्यात का 400 बिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा पार कर जाना। उन्होंने अपने उद्बोधन में धर्म , समाज , विज्ञान, किसान, टेक्नोलॉजी , शिक्षा , चिकित्सा , व्यापार , वैश्विक भागीदारी, अंतरिक्ष क्षेत्र आदि में भारत को प्राप्त हुई उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया। अगस्त के महीने में चले हर घर तिरंगा अभियान की सफलता की भी चर्चा मोदी जी ने की।

इस साल भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। उन्होंने कहा कि पिछली बार इस पर विस्तार से चर्चा भी की थी। साल 2023 में हमें जी-20 के उत्साह को नई ऊँचाई पर लेकर जाना है, इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है |

उन्होंने देश भर के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

अटल जी को याद करते हुए कहा श्री मोदी ने कहा कि सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी का आज जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, उन्होंने देश को असाधारण नेतृव दिया। शिक्षा या फिर विदेश नीति, उन्होंने भारत को हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाने का काम किया। मैं एक बार फिर अटल जी को हृदय से नमन करता हूँ ।

उन्होंने कहा कि कल 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस है और मुझे इस अवसर पर दिल्ली में साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फ़तेह सिंह जी की शहादत को समर्पित एक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा | देश, साहिबजादे और माता गुजरी के बलिदान को हमेशा याद रखेगा ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!