सिमगा क्षेत्र के सोलर पावर प्लांटों से केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश
पुलिस टीम द्वारा चोरी का माल खरीदने वाले कबाडी सहित कुल 04 शातिर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा हरे कृष्णा पावर प्लांट, चौरेंगा एवं सूर्योदय वायर सोलर पावर प्लांट, ग्राम चंदेरी में दिया गया चोरी की घटनाओं को अंजाम
पुलिस की मुस्तैदी, सटीक मुखबिर तंत्र व बारीक छानबीन से मिली सफलता और मिला आरोपियों का सुराग
आरोपियों के कब्जे से करीब ₹1,32,700 कीमत मूल्य का जला हुआ तांबा/केबल वायर, मोबाइल, चोरी में प्रयुक्त बाइक व औजार बरामद
चोरी की केबल खरीदने वाला तिल्दा का कबाड़ी हीरानंद आहूजा भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
बलौदाबाजार-भाटापारापुलिस : अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। हाल ही में सोलर पावर प्लांटों में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना सिमगा पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त एवं मुखबिरों का जाल बिछाकर सघन छानबीन की जा रही थी। पुलिस टीम की इसी अथक मेहनत और मुस्तैदी के परिणामस्वरूप केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण एवं अपराध पंजीबद्धता:
1. अपराध क्रमांक 355/2026: प्रार्थी लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला (हरे कृष्णा पावर प्लांट, चौरेंगा के इंचार्ज) की शिकायत पर थाना सिमगा में अपराध दर्ज किया गया था। चौरेंगा स्थित प्लांट की बाउंड्री वॉल का फेंसिंग तार काटकर अंदर प्रवेश कर लगभग 1500 मीटर इन्वर्टर केबल वायर चोरी कर लिया गया था।
2. अपराध क्रमांक 381/2026: प्रार्थी दुर्गेश कुमार (सूर्योदय वायर सोलर पावर प्लांट, ग्राम चंदेरी के मैनेजर) की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार, अज्ञात चोरों द्वारा फेंसिंग तार काटकर प्लांट के अंदर लगे लगभग 5000 मीटर डीसी केबल वायर चोरी कर लिया गया था।
पुलिस टीम की बारीक छानबीन व सफलता:- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिमगा से एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और आसपास के आने-जाने वाले रास्तों के तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दिनांक 15.09.2026 की रात्रि पुलिस टीम की सतर्कता और सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम चौरेंगा की ओर संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल में बैग, औजार आदि लेकर घूम रहे 03 व्यक्तियों को पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई व पेशेवर ढंग से पूछताछ (मेमोरेंडम कथन) करने पर आरोपियों ने एक सांथ मिलकर चौरेंगा एवं चंदेरी स्थित दोनों सोलर प्लांटों में फेंसिंग तार काटकर घुसने और लाखों का केबल वायर चोरी करना स्वीकार किया।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं कबाडी भी गिरफ्तार- आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने चोरी की गई केबल को जलाकर उसमें से तांबा निकाला और तिल्दा स्थित कबाड़ी के पास बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने तत्काल तिल्दा में दबिश देकर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी धर दबोचा। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4),305(A), 317(2) एवं 3(5) के तहत कार्यवाही कर दिनांक 16.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता:
1. रामचंद देवांगन पिता घुलचंद देवांगन (उम्र 37 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 15, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
2. डहरीलाल टंडन पिता स्व. अमरू टंडन (उम्र 42 वर्ष), निवासी खमतराई, जिला रायपुर।
3. रामप्रसाद मरावी पिता शोभाराम मरावी (उम्र 35 वर्ष), हाल पता – बीरगांव रायपुर, थाना उरला, जिला रायपुर।
4. हीरानंद आहूजा (कबाड़ी) पिता स्व. ज्ञानचंद आहूजा (उम्र 31 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 03, भैरवगढ़ तिल्दा, जिला रायपुर।
जप्त सामग्री व वैधानिक कार्यवाही:
1. चोरी का जला हुआ तांबा/केबल वायर
2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (HF Deluxe – CG04 QY 9409),
3. टॉर्च, प्लास, पेचकस व हथौड़ी आदि
4. एक मोबाइल
5. जप्त सभी सामान का कुल मूल्य लगभग ₹1,32,700
