बादलों की मेहरबानी से तर हुआ जशपुर : 1 जून से अब तक 9034.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड; बीते दिन 68.3 मिमी बारिश से मौसम हुआ सुहाना.

जिले में 01 जून से अब तक 9034.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 9890.5 मिमी रही है। बीते दिवस जिले में कुल 68.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिसका औसत 6.8 मिमी रहा।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1805.3 मिमी, मनोरा में 1244.8 मिमी, कुनकुरी में 1097.6 मिमी, दुलदुला में 665.7 मिमी, फरसाबहार में 395.9 मिमी, बगीचा में 806.7 मिमी, कांसाबेल में 836.1 मिमी, पत्थलगांव में 689.2 मिमी, सन्ना में 946.0 मिमी एवं बागबहार में 547.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा जशपुर में हुई है।

Related posts