त्योहारी सीजन के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी
आबकारी एक्ट के तहत 02 आरोपियों पर कार्रवाई, 16 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत 04 व्यक्तियों पर कार्रवाई
रायपुर : आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार सघन निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के निर्देशन में तथा संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तों के पर्यवेक्षण में थाना उरला, थाना गुढ़ियारी, थाना पंडरी एवं रामनगर चौकी क्षेत्र में विभिन्न कार्रवाई की गई।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
थाना उरला द्वारा आबकारी एक्ट के तहत 02 प्रकरणों में 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अपराध क्रमांक 473/26 में आरोपी पवन उईके से 13 पाव देशी मसाला शराब, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2.34 लीटर एवं कीमत ₹1,300 है, तथा अपराध क्रमांक 474/26 में आरोपी तूफान उईके से 14 पाव देशी मसाला शराब, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2.52 लीटर एवं कीमत ₹1,400 है, जब्त की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना उरला द्वारा 170/126,135(3) BNSS के तहत 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना गुढ़ियारी द्वारा 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति तथा रामनगर चौकी द्वारा 02 प्रकरणों में कुल 06 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं थाना पंडरी द्वारा धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस प्रकार उक्त कार्रवाई में कुल 05 प्रकरणों में 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
रामनगर चौकी द्वारा धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत 01 प्रकरण में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
