पुराने विवाद में गाली-गलौज के बाद धारदार ब्लेड से हमला, बीच-बचाव करने आया व्यक्ति भी हुआ घायल  डीडी नगर पुलिस और ACCU ने आरोपी अमन यादव को दबोचा, ऑपरेशन ब्लेड बरामद.

पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज कर धारदार ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार ऑपरेशन ब्लेड बरामद एवं जप्त।

थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 296, 109(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध।

रायपुर : दिनांक 18.09.2026 की रात्रि डंगनिया क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर आरोपी अमन यादव द्वारा प्रार्थी से गाली-गलौज कर धारदार ब्लेड से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति पर भी आरोपी द्वारा ब्लेड से हमला कर चोट पहुंचाई गई।

घटना की सूचना पर डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना डी.डी. नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार ऑपरेशन ब्लेड बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी – अमन यादव, पिता गोपाल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बम्लेश्वरी मंदिर के पीछे, डंगनिया, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

Related posts