दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल के बिरराजपुर स्टेशन में एनआई कार्य के फलस्वरुप बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं | इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बिरराजपुर स्टेशन में प्री-एनआई व एनआई कार्य किया जा रहा है । जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
विवरण इस प्रकार है-
👉 दिनांक 19 से 21 सितम्बर 2026 तक बिलासपुर एवं टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114/18113 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी |
