सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक लहराते हुए दौड़ा रहा था नशे में चालक, रोकने पर नहीं रुका तो पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, ब्रिथ एनालाइजर में चालक मिला नशे में, भेजा गया न्यायालय.

यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर पेट्रोलिंग द्वारा नशे में लहराते हुवे CNG गैस ट्रक को पीछा करके पकड़ा गया.

पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक ना रोककर, तेज गति से भागने का प्रयास कर रहा था.

ब्रिथ एनालाइजर मशीन से चालक को चेक करने पर 410 MG शराब की मात्रा सेवन कर वाहन चलाते पाया गया.

ट्रक को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया न्यायालय.

दुर्ग : दुर्ग में शराब के नशे में CNG गैस सिलेंडर से भरा ट्रक तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ाने का मामला सामने आया है। इंटरसेप्टर पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोक लिया। ब्रिथ एनालाइजर जांच में चालक के शरीर में 410 MG शराब की मात्रा पाई गई। यातायात पुलिस ने ट्रक जब्त कर प्रकरण को न्यायालय भेज दिया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहनों की कार्यवाही की जा रही थी।

इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP 37 ZL 4367, जिसमें CNG गैस सिलेंडर का चालक वाहन को तेज रफ्तार में लहराते हुए एवं असुरक्षित तरीके से लहराते हुवें चलाते पाया गया। इंटरसेप्टर वाहन द्वारा चालक को ट्रक रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने पुलिस के निर्देश की अनदेखी करते हुए वाहन नहीं रोका और तेज गति से आगे भागने का प्रयास किया।

यातायात पुलिस की टीम सहायक उपनिरीक्षक रेमन साहू, कांस्टेबल – अंकित राय, साहिल खान, वरुण समासदार द्वारा तत्काल ट्रक का पीछा किया गया और लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोककर चालक को पकड़ा गया। इसके बाद चालक को ब्रिथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें चालक द्वारा 410 MG शराब की मात्रा सेवन करना पाई गई। जांच में चालक अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।

विशेष रूप से उक्त ट्रक में गैस सिलेंडर थे। ऐसे ज्वलनशील सामग्री से भारी वाहन को नशे की हालत में तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाना सड़क पर गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था तथा चालक के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों एवं आम नागरिकों के जीवन के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकता था।

यातायात पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई तथा प्रकरण को न्यायालय में अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। विशेषकर भारी वाहन व अन्य वाहन चालकों से अपील है कि नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं और सड़क पर स्वयं सहित अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Related posts