ग्राम पंचायत कलिबा : आरटीआई प्रकरण में आया नया मोड़, आरटीआई आवेदक ग्रामीण के विरूद्ध सचिव ने थाने में की शिकायत, ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

जनपद पंचायत कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कलिबा में सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत ग्रामीण द्वारा जानकारी प्राप्त करने के लिये लगाये गये आवेदन का प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है। मिले तथ्यों के अनुसार ग्राम पंचायत के सचिव गजाधर राम द्वारा आरटीआई आवेदक के विरूद्ध नारायणपुर थाने में दिनांक 23 मार्च 2022 को शिकायत दर्ज कराते हुए प्रकरण में ढ़ाई लाख रूपये मांगे जाने का आरोप लगाया गया है।

सचिव ने आरटीआई आवेदक निकोलस तिर्की पिता सीमोन तिर्की के विरूद्ध ब्लैकमेलिंग व अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की गई है।

देखें थाना नारायणपुर में की गई शिकायत की प्रति…

Related posts