सेवा पखवाड़ा में युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, ग्राम बनकोम्बो में MY Bharat युवाओं ने चलाया सफाई अभियान; स्वच्छ गांव का लिया संकल्प

सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम बनकोम्बो में माई भारत युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान.

जशपुर : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), ब्लॉक कुनकुरी द्वारा ग्राम बनकोम्बो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान माई भारत के युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने गांव में विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई का कार्य किया तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान ग्रामीणों को अपने घर, गली-मोहल्ले एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं ने स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में युवाओं ने संकल्प लिया कि वे आगे भी अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे तथा समाजहित के कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करते रहेंगे।

Related posts