कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर एवं एसी कनेक्शन चोरी, चोरी की संपत्ति खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
कैलाश नगर स्थित नवनिर्मित मकान से अलग-अलग तिथियों में बिजली वायर एवं एसी कनेक्शन चोरी किए गए थे।
विवेचना में दो विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा चोरी की सामग्री को आग से जलाकर कबाड़ी के पास बेचने की जानकारी सामने आई।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मन्नु की पहचान की गई।
आरोपी के कब्जे से चोरी के बाद जलाए गए बिजली तार एवं एसी कनेक्शन बरामद कर जप्त किए गए।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग : दिनांक 15.08.2026 एवं 26.08.2026 को कैलाश नगर स्थित नवनिर्मित मकान से बिजली वायर एवं एसी कनेक्शन चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
प्रार्थिया नेहा साहू, निवासी कैलाश नगर, भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.08.2026 एवं 26.08.2026 को उनके नवनिर्मित मकान में लगे बिजली वायर एवं एसी कनेक्शन, अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।
रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 660/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों से पूछताछ एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह जानकारी सामने आई कि मकान से चोरी किए गए बिजली वायर एवं एसी कनेक्शन को आग से जलाकर कबाड़ी मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मन्नु के पास बिक्री किया गया था। दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध दिनांक 11.09.2026 को विधि अनुसार कार्यवाही की जा चुकी है।
विवेचना को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 27.09.2026 को पुलिस द्वारा मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मन्नु के कब्जे से चोरी के बाद जलाए गए बिजली तार एवं एसी कनेक्शन बरामद किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
नवनिर्मित मकान में लगे बिजली वायर एवं एसी कनेक्शन चोरी करने के बाद आरोपियों द्वारा वायर को आग से जलाकर उसका स्वरूप परिवर्तित किया गया तथा कबाड़ी के पास बिक्री की गई।
घटना स्थल
कैलाश नगर, भिलाई, थाना जामुल क्षेत्र, जिला-दुर्ग स्थित प्रार्थिया का नवनिर्मित मकान।
आरोपी का नाम – मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मन्नु, उम्र 42 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, कैम्प-02, भिलाई, जिला-दुर्ग।
अपराध क्रमांक एवं धाराएं
अपराध क्रमांक 660/2026, धारा 331(4), 305, 3(5), 317(2) बीएनएस।
जप्त सामग्री
1. चोरी के बाद जलाए गए बिजली तार एवं एसी कनेक्शन।
