सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
भविष्य के लिए बचत कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निर्मला बाई
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही भविष्य के लिए बचत भी कर रही हैं।
जशपुर की रहने वाली श्रीमती निर्मला बाई के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1 हजार रुपये की सहायता राशि को वे अपनी बेटी के बैंक खाते में जमा करवाती हैं।
इसके साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राशि की बचत भी करती हैं।
निर्मला बाई बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वे योजना की राशि को अपनी बेटी के खाते में जमा करवाकर भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं। उनका मानना है कि आज की छोटी-छोटी बचत भविष्य में बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी।
निर्मला बाई कहती हैं, “महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि को मैं अपनी बेटी के खाते में जमा करवाती हूं। कुछ पैसे भविष्य के लिए बचाकर भी रखती हूं, ताकि आगे चलकर मुझे किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। सरकार की यह मदद मेरे लिए बहुत बड़ा सहारा है।”
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं में बचत की आदत को बढ़ावा देने के साथ उन्हें आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्षम बनाने में मदद कर रही है। निर्मला बाई की यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
