अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को SP का साइबर सुरक्षा मंत्र, पुलिस लाइन में डिजिटल अरेस्ट से लेकर ऑनलाइन ठगी तक के बताए बचाव के तरीके; OTP-PIN-CVV और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की अपील, साइबर ठगी होते ही 1930 पर शिकायत का संदेश

अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को SP ने दिया साइबर जागृति  का संदेश

पुलिस लाइन जांजगीर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम — डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बताए उपाय

जांजगीर -चांपा : पुलिस द्वारा जिले के युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.10.2026 को सुबह 08.00 बजे पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने पुलिस लाइन जांजगीर में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे जिले के युवाओं को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर ASP जांजगीर डॉ यूलैंडन यार्क, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं जिले के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवाओं को विशेष रूप से बताया गया कि—

डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से रहें सतर्क, किसी भी पुलिस अधिकारी या सरकारी एजेंसी द्वारा वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट जैसी कार्रवाई नहीं की जाती।

अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें तथा बैंकिंग एवं निजी जानकारी साझा करने से बचें।

अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध लिंक के माध्यम से मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कर ठगी की जा सकती है।

OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्कता और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

 SP ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह

इस अवसर पर SP ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से मेहनत करें और शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत बनाएं। उन्होंने युवाओं को अच्छी तैयारी, संतुलित खानपान और नियमित व्यायाम पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती में सफलता के लिए शारीरिक फिटनेस महत्वपूर्ण है, इसलिए युवा नियमित रूप से दौड़, व्यायाम एवं अन्य आवश्यक फिजिकल गतिविधियों का अभ्यास करें और अनुशासित दिनचर्या अपनाएं।

Related posts