जशपुर में स्वास्थ्य विभाग की संविदा भर्ती के लिए कौशल परीक्षा की तारीख तय, 13 एवं 14 अक्टूबर को होगा दक्षता परीक्षण—वरीयता सूची और परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न संविदा पदों के लिए कौशल दक्षता परीक्षा 13 और 14 अक्टूबर को

जशपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, जिला जशपुर के अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कौशल दक्षता परीक्षा 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए वरीयता सूची एवं कौशल दक्षता परीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी वरीयता सूची, कौशल दक्षता परीक्षा सूची तथा परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जशपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.jashpur.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Related posts