साइबर ठगी के खिलाफ दुर्ग पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में छात्रों व नागरिकों को OTP, UPI PIN, ATM PIN और पासवर्ड सुरक्षित रखने की समझाइश; ठगी होते ही 1930 पर शिकायत की अपील

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

छात्र छात्राओं, आध्यापको एवं नागरिकों को ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक एवं डिजिटल माध्यमों से होने वाली साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने तथा सावधानी बरतने की अपील की गई।

अनजान लोगो को अपना फोटो वीडियो यार किसी प्रकार की आईडी या पहचान पत्र शेयर ना करें

साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।

दुर्ग : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दुर्ग जिला के विभिन्न थाना भिलाई नगर, पुलगांव, वैशाली नगर, मोहन नगर, भिलाई भट्टी, नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान मे साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रमकर्ता अधिकारियो ने अपने संबोधन में बताया कि साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से लोगों को झांसे में लेकर बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से आर्थिक ठगी करते हैं। उन्होंने नागरिकों से ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की अपील की।

साथ ही साइबर ठगी की घटना होने पर बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

सायबर अपराधी का अपराध करने का तरीका

साइबर अपराधियों द्वारा फोन कॉल, संदेश, अनजान लिंक एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए नागरिकों को भ्रमित कर गोपनीय बैंकिंग जानकारी प्राप्त की जाती है और आर्थिक ठगी की जाती है। कार्यक्रम में नागरिकों को ऐसे प्रयासों से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। अनजान कॉल, अनजान लिंक एवं अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें। ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related posts