यूनिवर्सिटी में चोरी के बाद माल बेचने निकले पिता-पुत्र, ग्राहक तलाशते ही पुलिस ने धर दबोचा: मोटियारीडीह की कमर्शियल यूनिवर्सिटी से चुराए 3 पंखे और विंडो कूलर बरामद, हथबंद पुलिस ने चोरी का शत-प्रतिशत माल किया रिकवर

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ग्राम मोटियारीडीह में चोरी करने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी को किया गया गिरफ्तार

कमर्शियल यूनिवर्सिटी मोटियारीडीह से सीलिंग पंखे एवं विन्डो कूलर चुराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ा

आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 03 सीलिंग पंखे एवं 01 विन्डो कूलर (कुल कीमती ₹7,000/-) बरामद

आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4),305(a),3(5) BNS के तहत की गई कार्यवाही

​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना हथबंद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कमर्शियल यूनिवर्सिटी मोटियारीडीह में हुई चोरी के मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। 

​घटना का विवरण:- प्रार्थी भूपेन्द्र कुमार साहू पिता दशरथ (उम्र 36 वर्ष, निवासी बनसांकरा, थाना सिमगा) द्वारा थाना हथबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कमर्शियल यूनिवर्सिटी मोटियारीडीह के चौकीदार कोमल यदु द्वारा सूचना देने पर जाकर देखा, तो यूनिवर्सिटी भवन का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था तथा हॉल में लगे 03 सीलिंग पंखे (कीमती ₹5,000/-) एवं 01 पुरानी इस्तेमाल की हुई विन्डो कूलर (कीमती ₹2,000/-) कुल जुमला कीमती ₹7,000/- को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना हथबंद में अपराध क्र. 216/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 

​पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:- प्रकरण की विवेचना के दौरान हथबंद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोटियारीडीह मैदान के पास दो व्यक्ति सीलिंग पंखा और विन्डो कूलर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदेहियों को हिरासत में लिया। ​थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कमर्शियल यूनिवर्सिटी में चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी नेतराम कांगड़े के मेमोरेंडम कथन के आधार पर छिपाकर रखा गया चोरी का सारा माल बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 331(4), 305(a), 3(5) BNS का घटित होना पाए जाने से आरोपियों को दिनांक 02.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​जप्त संपत्ति का विवरण:

1. ​सीलिंग पंखे 03 नग (कीमती ₹5,000/-) 

2. विन्डो कूलर 01 नग (कीमती ₹2,000/-) 

3. ​कुल कीमती: ₹7,000/- (सात हजार रुपये) 

​गिरफ्तार आरोपीगण:

1. ​नेतराम कांगड़े पिता भकालू कांगड़े, उम्र 60 वर्ष, साकिन ग्राम अकलतरा, थाना सिमगा

2. ​ललित कुमार कांगड़े पिता नेतराम कांगड़े, उम्र 35 वर्ष, साकिन ग्राम अकलतरा, थाना सिमगा

​

Related posts