अवैध गांजा बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,रवि शंकर स्टेडियम के सामने कार में नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट रखकर बिक्री कर रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 160 टेबलेट सहित कार, मोबाइल एवं नगदी कुल 4,04,790 रुपये की सामग्री जप्त
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पदमनाभपुर पुलिस ने रवि शंकर स्टेडियम के सामने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा।
आरोपी कार में नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़े थे, जिन्हें पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ा।
दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 160 नग नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट, कार, तीन मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जप्त की गई।
जप्त नशीली टेबलेट का कुल वजन 9.01 ग्राम बताया गया है तथा बरामद सामग्री का कुल मूल्य 4,04,790 रुपये है।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 626/2026, धारा 22(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग : दिनांक 03.10.2026 को थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रवि शंकर स्टेडियम, दुर्ग के मुख्य गेट के सामने एक ग्रे रंग की कार में नशीली टेबलेट रखकर बिक्री करने के लिए व्यक्ति खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी की कार्यवाही में दीपांकर दास वैष्णव, उम्र 32 वर्ष, निवासी मुक्त नगर MIG-635, पदमनाभपुर, दुर्ग के कब्जे से 70 नग नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट, एक कार क्रमांक CG07AM6045, एक सैमसंग मोबाइल, एक एप्पल मोबाइल तथा नगदी 790 रुपये जप्त किए गए।
इसी प्रकार मुकेश राजपुत, उम्र 34 वर्ष, निवासी कसारीडीह, गौरा-गौरी चौक, दुर्ग के कब्जे से 90 नग नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट एवं एक रेडमी मोबाइल फोन जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट को अपने कब्जे में रखकर रवि शंकर स्टेडियम के सामने कार में बैठकर/खड़े होकर ग्राहकों को बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
घटना स्थल
रवि शंकर स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने, दुर्ग, थाना पदमनाभपुर क्षेत्र।
आरोपी का नाम
1. दीपांकर दास वैष्णव, उम्र 32 वर्ष, निवासी मुक्त नगर MIG-635, पदमनाभपुर, दुर्ग।
2. मुकेश राजपुत, उम्र 34 वर्ष, निवासी कसारीडीह, गौरा-गौरी चौक, दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 160 नग नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट।
2. एक कार क्रमांक CG07AM6045।
3. तीन मोबाइल फोन।
4. नगदी रकम 790 रुपये।
5. जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4,04,790 रुपये।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना पदमनाभपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, खरीद अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सूचना के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
