ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की कार्यवाही, छुड़ाया 09नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम फतेहपुर का
तस्कर पैदल रात्रि करीबन 09.30 बजे के मध्य पैदल गौ वंशों को ले जा रहे थे झारखंड की ओर, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध
जशपुर : दिनांक 05.10.26 की रात्रि करीबन 09.30में सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल हांकते हुए बेरहमीपूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर कोतवाली पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम फतेहपुर रवाना हुआ गया, जहां पुलिस ने देखा कि तीन व्यक्ति गौ वंशों को जल्दी जल्दी , मारते पीटते हुए ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया व उनके कब्जे से 09 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः1. धनसाय नगेशिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गोविन्दपुर, थाना जारी, जिला गुमला झारखंड, 2. सरवर आलम उम्र 26 ग्राम ड़ड़गांव चौकी मनोरा जिला जशपुर छ ग, 3. मुर्शिद खान उम्र 38 निवासी ग्राम गोविन्दपुर, जिला गुमला झारखंड का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा जब उनसे गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई तो, उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा मामले में थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को भी चिन्हित कर लिया है, जिनकी पता साजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू,प्रधान आरक्षक सावित्री भगत, आरक्षक उपेंद्र सिंह, रवि राम नगर सैनिक रवि डनसेना की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी का निरंतर नजर बनाई हुई है, साथ ही पुलिस ने अपने ससक्रिय मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया है, कोतवाली पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 09 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है व 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौ तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।
