प्रभावी पेट्रोलिंग के दौरान अवैध लकड़ी परिवहन का मामला पकड़ा, प्रतिबंधित प्रजाति की इमारती लकड़ी से लदा माजदा वाहन वन विभाग के सुपुर्द
चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम ने प्रातः पेट्रोलिंग के दौरान अवंतीबाई चौक, कोहका क्षेत्र में संदिग्ध माजदा वाहन को रोककर जांच की।
वाहन में तिरपाल से ढंककर प्रतिबंधित कहुआ प्रजाति की इमारती लकड़ी सहित मिश्रित प्रजाति की अन्य लकड़ियां परिवहन करते पाया गया।
वाहन चालक से लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
पुलिस द्वारा वाहन चालक, माजदा वाहन एवं जप्त काष्ठ को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पंचनामा एवं नोटिस की कार्रवाई की गई।
प्रकरण वन विभाग से संबंधित होने पर वाहन, चालक एवं जप्त काष्ठ को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु वन विभाग भिलाई-03 परिक्षेत्र के सुपुर्द किया गया।
दुर्ग : दिनांक 07.10.2026 को चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध माजदा वाहन की जांच कर बिना वैध दस्तावेज के परिवहन की जा रही इमारती लकड़ी बरामद की गई तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग को सुपुर्द किया गया।
दिनांक 07.10.2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान अवंतीबाई चौक, कोहका क्षेत्र में संदिग्ध माजदा वाहन क्रमांक CG-19-H-1154 को रोककर जांच की गई। वाहन में लगे तिरपाल को हटाकर जांच करने पर प्रतिबंधित कहुआ प्रजाति की इमारती लकड़ी एवं मिश्रित प्रजाति की अन्य लकड़ियां लदी हुई पाई गईं।
वाहन चालक से उक्त काष्ठ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पूछताछ की गई, किंतु चालक द्वारा लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालक, वाहन एवं काष्ठ को अभिरक्षा में लेकर चौकी स्मृतिनगर लाया गया तथा नियमानुसार पंचनामा एवं नोटिस की कार्रवाई की गई।
प्रकरण वन विभाग के क्षेत्राधिकार से संबंधित होने के कारण वाहन, वाहन चालक एवं जप्त काष्ठ को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु वन विभाग भिलाई-03 परिक्षेत्र के सुपुर्द किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
वाहन में काष्ठ को तिरपाल से ढंककर परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन में प्रतिबंधित कहुआ प्रजाति की इमारती लकड़ी एवं अन्य मिश्रित प्रजाति की लकड़ियां पाई गईं। लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
घटना स्थल
अवंतीबाई चौक, कोहका क्षेत्र, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
1. माजदा वाहन क्रमांक CG-19-H-1154।
2. प्रतिबंधित कहुआ प्रजाति की इमारती लकड़ी।
3. मिश्रित प्रजाति की अन्य लकड़ियां।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वन संपदा के अवैध कटाई, परिवहन अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें। वैध दस्तावेजों के बिना वन उपज एवं काष्ठ का परिवहन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
