नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस की तेज कार्रवाई, एक घंटे में 4 आरोपी पकड़े गए; विधि से संघर्षरत बालक किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश, 3 बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड

थाना लुण्ड्रा अंतर्गत दर्ज मामले में 01 घंटे के भीतर विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ़्तार।

पुलिस टीम द्वारा मामले में विधि से संघर्षरत बालक समेत 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोटरसायकल किया गया जप्त।

अम्बिकापुर : पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 231/26 धारा 137(2) (1), 65 (1) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता का कथन लेखबद्ध किया गया, एवं मामले में शामिल संदेहियो की जानकारी ली गई, थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 घंटे के भीतर ही प्रकरण में शामिल (01) विधि से संघर्षरत बालक (02) सुनील कुमार नागेश आत्मज गुडन राम उम्र 19 वर्ष ग्राम अगासी थाना लुण्ड्रा (03) मंगल राम आत्मज भुलसी उम्र 24 वर्ष ग्राम अगासी थाना लुण्ड्रा (04) शैलेन्द्र लकड़ा आत्मज गंगा लकड़ा उम्र 29 वर्ष ग्राम अगासी थाना लुण्ड्रा कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 04 आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोटरसायकल जप्त किया गया है, विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधि स्व संघर्षरत बालक कों माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता है एवं शेष बालिग़ 03 आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, प्रधान आरक्षक नारायण मिंज, महिला आरक्षक प्रेमा मरावी, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान, धीरेन्द्र पैकरा सक्रिय रहे।

Related posts