नवरात्रि, दशहरा और दामाखेड़ा-खंडवा मेला महोत्सव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने सिमगा में शांति समिति की बैठक, एसडीएम, सीएमओ, थाना प्रभारी, 20 ग्रामों के सरपंचों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने बनाई सुरक्षा रणनीति; मेला स्थलों पर पुख्ता सुरक्षा, सुगम यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, पूजा व गरबा समितियों को सीसीटीवी और वॉलंटियर्स की व्यवस्था करने की हिदायत

आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं दामाखेड़ा व खंडवा मेला महोत्सव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने थाना सिमगा में शांति समिति की बैठक आयोजित

एसडीएम, सीएमओ, थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षा व शांति व्यवस्था हेतु बनी रणनीति

दामाखेड़ा एवं खंडवा मेला में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

सभी पूजा एवं गरबा समितियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, वॉलंटियर्स तैनात करने तथा समय व ध्वनि सीमा का पालन करने की दी गई हिदायत

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आमजनों से की शांति, सौहार्द एवं आपसी समन्वय के साथ त्यौहार मनाने की अपील

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में आगामी त्यौहारों को सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 08.10.2026 को थाना सिमगा परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक:- ​बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/एसडीएम) सिमगा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी/सीएमओ नगरपालिका सिमगा एवं थाना प्रभारी सिमगा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​इसके साथ ही क्षेत्र के 20 ग्रामों के सरपंचगण, सिमगा के सम्मानित गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु तथा दामाखेड़ा एवं खंडवा के सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

​बैठक के प्रमुख बिंदु एवं जारी निर्देश/अपील:

1. ​दामाखेड़ा एवं खंडवा मेला हेतु विशेष सुरक्षा प्रबंध:- दशहरा के पावन अवसर पर ग्राम दामाखेड़ा एवं खंडवा में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेला कार्यक्रमों में जुटने वाली विशाल जनसभा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात, बैरिकेडिंग एवं पार्किंग के पुख्ता इंतजाम करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

2. ​पंडालों में सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे:- क्षेत्र की समस्त दुर्गा पूजा एवं गरबा समितियों को निर्देश दिए गए कि वे पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स तैनात करें तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनिवार्य रूप से सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाएं।

3. ​ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं समय सीमा का पालन:- माननीय उच्चतम न्यायालय एवं शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा के भीतर ही लाउडस्पीकर का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

4. ​साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाएं:- नगरपालिका एवं स्थानीय निकायों को मेला स्थलों व मुख्य मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग), पेयजल तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया।

5. ​असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर व आपसी समन्वय:- पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले, शराब पीकर हुड़दंग करने वाले या अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

​बैठक के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को आगामी सभी त्यौहारों एवं मेला आयोजनों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related posts