सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर घूम रहा था युवक, मुखबिर की सूचना पर टिकरापारा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा—मोहम्मद सिद्दीकी कुरैशी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में भय उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : दिनांक 09.10.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लहराने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छत्तीसगढ़ नगर मैदान में एक युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई, जहां संदेही युवक को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद सिद्दीकी कुरैशी, पिता मोहम्मद आजाद कुरैशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, मस्जिद के पीछे, धरसींवा, जिला रायपुर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया।

आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू रखने एवं लहराने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 954/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- मोहम्मद सिद्दीकी कुरैशी, उम्र 19 वर्ष।

जप्त सामग्री:

एक बटनदार धारदार चाकू।

थाना: टिकरापारा, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट।

रायपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार रखने एवं उनका प्रदर्शन कर आमजन में भय उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts