जशपुर के बाजार डांड में रात 11:51 बजे पुलिस की दबिश, चटाई बिछाकर चल रहा था जुए का फड़! घेराबंदी कर 3 जुआरी पकड़े गए, ₹13,170 नकद और ताश की गड्डी बरामद—आखिर कौन-कौन आया पुलिस की गिरफ्त में?

जुआड़ी बाजार डांड में चटाई बिछाकर लगाए थे फड़, पुलिस ने घेरा बंदी कर धर दबोचा

सभी जुआड़ियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4,5 के तहत मामला पंजीबद्ध

जशपुर : दिनांक 09.10.2526को रात्रि करीबन 11.51 बजे थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी , जशपुर के बाजार डांड में कुछ लोग चटाई बिछाकर जुआ का फड़ लगाए हैं, व ताश पत्ती से रुपए पैसे का दांव लगाकर कर जुआ खेल रहे हैं।

जिस पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान, बाजार डांड में घेर बंदी की गई , वहां चटाई बिछाकर, जुआ खेलते 03जुआड़ीयों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 01. आशिफ अंसारी उम्र 30 वर्ष, निवासी करबला रोड जशपुर। 2. रियाज कुरैशी उम्र 45 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला, करबला रोड जशपुर। 3. अजमत खान उम्र 35 वर्ष, निवासी रक्षित कालोनी जशपुर का निवासी होना बताया पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआड़ीयों के कब्जे से जुआ फड़ का 13हजार 170 रु नगद,52पत्ती ताश की गड्डी , चटाई को जप्त किया गया ।

पुलिस के द्वारा उक्त सभी 03 जुआडीयो के विरुद्ध थाना थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4,5,के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख , पी एस आई जितेंद्र साहू, पी एस आई लक्ष्मी मरकाम, आरक्षक उपेंद्र सिंह, राजकेश्वर सिंह व नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

डी आई जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने जुआ खेलते हुए 03लोगों को पकड़ा है, जुआड़ीयों से 13 हजार 170रु ताश पत्ती, को जप्त किया गया है , जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related posts