स्वर्गीय रचना बंग को नगरवासियों ने सनातन धर्मशाला में शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

रविवार एवं सोमवार की दरम्यानी रात में हुए अग्निकाण्ड में दिवंगत हुई बंग परिवार की बहु श्रीमती रचना बंग को नगरवासियों द्वारा स्थानीय सनातन धर्मशाला में एक शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस हादसें से बंग परिवार को हुई अपूर्णीय क्षति के लिये संवेदना प्रकट की गई।

विगत दिनों हुए इस अग्निकाण्ड में बंग परिवार के दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित निवास को भारी क्षति पहूंची थी और इस हादसे में व्यापारी शिव कुमार बंग के छोटे भाई श्याम सुंदर बंग की पत्नि शारिरीक रूप से अक्षम श्रीमती रचना बंग की आग की चपेट में आने से जलकर मृत्यु हो गई थी। शोक संतप्त बंग परिवार के प्रति नगरवासियों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की और इश्वर से इस परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

Related posts