नशे पर लगाम लगाने जशपुर में सालभर की तैयारी, खेल गतिविधियों से लेकर नशामुक्त कैंपस तक चलेगी जागरूकता मुहिम, विभागों को मिले निर्देश

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

जशपुर : समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त भारत अभियान  2026-27 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार की गई है।

जारी कार्ययोजना अनुसार अक्टूबर 2026 में युवाओं को खेल एवं अन्य गतिविधियों से जोड़ने, जनवरी 2027 के प्रथम पखवाड़े में विद्यालय/महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, मार्च में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का मूल्यांकन, जुलाई में नशामुक्त कैम्पस की स्थापना तथा अगस्त 2027 में पुनः विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सभी विभागों को कार्यक्रम के दौरान NMBA लोगो, शुभंकर, QR कोड तथा MMS रजिस्ट्रेशन का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजित कार्यक्रमों की फोटो/वीडियो NMBA पोर्टल http://dosje.gov.in पर अपलोड करनी होगी तथा इसकी जानकारी जिला कार्यालय समाज कल्याण के व्हाट्सएप नंबर 9009107019 पर प्रेषित की जाएगी।

Related posts