शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी में बिनोबा एप पर ‘नन्हे सितारे प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान.
कुनकुरी : कुनकुरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन कर नई मिसाल पेश की है। विनोबा एप पर ‘नन्हे सितारे प्रतियोगिता’ में विद्यालय के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर पर विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने सफलता को नई ऊंचाई दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
विकास खंड कुनकुरी के एक ही शाला से विनोबा एप पर छः छात्र-छात्राओं के ब्लाक स्तरीय विजेता बनने एवं जिले में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मार्गदर्शन करने वाले प्रधान पाठक एवं शिक्षक के सम्मान का आयोजन बीडीसी श्री संजय बंग के द्वारा किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, डीडीसी श्रीमती मलिता बाई एवं श्रीमती अनिता सिंह, मंडल संयोजक श्री शंकर यादव, सरपंच श्री अर्जुन लकड़ा, शाला समिति अध्यक्ष श्री विश्वनाथ नागवंशी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मारिया गोरेती तिर्की, संकुल प्राचार्य श्री आनन्द मिंज, संकुल समन्वयक श्री जुबराज यादव, विनोबा एप प्रोग्राम मैनेजर सोमनाथ साहू एवं प्रोजेक्ट आफिसर श्री आनन्द टोप्पो, पालक शिक्षक एवं पंच एवं ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सम्मान करने वाले मुख्य अतिथि में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय का कहना था कि इस सम्मान का उद्देश्य कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने वाले शिक्षकों का सम्मान एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है, ताकि वह हमेशा इस उत्साह के साथ शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा बिना किसी डर या भय के साथ लगातार अपने लक्ष्य को प्राप्त करें, साथ ही उन्होंने सम्मानित शिक्षक एवं प्रधान पाठक श्रीमती सरिता नायक की प्रशंसा करते हुए कहा की शाला का प्रिंट रिंच वातावरण छात्रों में पहाड़ा तथा बारह खड़ी छात्रों में हिंदी गणित व इंग्लिश पढ़ने में रुचि जागायेगा जिसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव ने कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर होता है और अब तो इसमें पुस्तक मध्यान्ह भोजन व गणवेश तथा छात्रवृत्ति भी मिल रहा है, तो आप सभी पालक बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे ताकि अगले साल छः की स्थान पर छब्बीस बच्चे विजेता बनें। डीडीसी मलिता जी ने भी सम्मानित होने वाले छात्रों एवं शिक्षकों को हमेशा ऐसा ही आगे शिक्षा के क्षेत्र की उंचाईयों तक पहुचें ऐसा शुभकामनाएं प्रदान करती हूं कहा। डीडीसी श्रीमती अनिता सिंह ने कहा की मैं पूर्व में भी इस शाला में आई थी तब भी यहां के शाला के छात्र एवं शिक्षकों से प्रभावित थी और प्रधान पाठक की कार्यशैली बहुत ही सराहनीय है जो अपने शाला को कैसे आगे बढ़ाना है वह जानती है, उन्होंने पालकों एवं ग्रामीणों से भी उनका छात्रों को आगे बढ़ाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की। मंडल संयोजक श्री शंकर यादव ने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईंश दी, बीडीसी श्री संजय बंग ने कहा कि शाला में ऐसा ही कार्यक्रम होते रहेंगे मैं शाला के अकादमीक विकास, शाला के बच्चों सर्वांगीण विकास एवं शिक्षकों से शिक्षा की उन्नति हेतु मुझसे जो बन पड़ेगा मैं करूंगा और सरपंच श्री अर्जुन लकड़ा ने भी छात्रों को आगे बढ़ाने हेतु पालकों को अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने का निवेदन किया एवं सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया कि वे सभी मटासी ग्राम में पधारे।
शाला के निम्न छः छात्र कक्षा 8वीं से प्रतीक रजक, हामिद अली, पार्वती बाई, कक्षा 7वीं से टीकेश्वर राम यादव, कक्षा 6वीं से डीम्पल अनंत, कक्षा 5वीं से निहाल कुमार अनन्त तथा ब्लाक स्तरीय विजेता 52 तक पहाड़ा जानने वाली छात्रा निस्सी टोप्पो, शिक्षक में श्रीमती सरिता नायक, श्रीमती गीता जांगड़े, संकुल समन्वयक श्री जुबराज राम यादव, विनोबा से श्री सोमनाथ साहू सम्मानित हुए। इसके अतिरिक्त जोन स्तरीय विजेता आदित्य भगत, प्रतीक रजक, संकुल स्तरीय विजेता लवकेश राम, तुषार यादव इत्यादि थे। कार्यक्रम समापन का मुख्य आकर्षण शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक श्रीमती सरिता नायक के द्वारा धन्यवाद के रूप में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, जिसे प्राप्त कर सभी अतिथियों ने शाला की इस पहल का स्वागत किया।
