चांपा क्षेत्र के अमझर प्लांट से 50 किलो सिलिको मैंगनीज पत्थर चोरी कर ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद
चांपा थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
चोरी गए सिलिको मैंगनीज पत्थर की कीमत लगभग 5,000 रुपये
आरोपी धमेन्द्र पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी कुसमुली, थाना कोटा, जिला बिलासपुर, हाल मुकाम अमझर, थाना चांपा
जांजगीर-चांपा : जिले के थाना चांपा क्षेत्र के अमझर प्लांट का मामला पुलिस ने प्लांट से सिलिको मैंगनीज पत्थर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 50 किलोग्राम सिलिको मैंगनीज पत्थर, जिसकी कीमत करीब 5,000 रुपये बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले का विवरण:
प्रार्थी रविन्द्र बर्मन निवासी पहरिया, थाना बलौदा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 11:55 बजे एक व्यक्ति अमझर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते से कंधे पर बोरी रखकर प्लांट से बाहर निकल रहा था।
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की। इस दौरान व्यक्ति बोरी पटककर भागने लगा, जिसे सुरक्षा गार्ड ने दौड़ाकर पकड़ लिया और बैठाकर रखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया
पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान धमेन्द्र पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी कुसमुली, थाना कोटा, जिला बिलासपुर, हाल मुकाम अमझर, थाना चांपा, जिला जांजगीर -चांपा के रूप में की गई। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किए जाने पर प्लांट के बाहर से चोरी गया लगभग 50 किलो सिलिको मैंगनीज पत्थर बरामद कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
