शिव मंदिर के पास हाथ में बड़ा धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा था बदमाश! सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर बब्बन सारथी उर्फ राज को दबोचा, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले; आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

आम जनता में खौफ पैदा करने की नीयत से धारदार चाकू लहराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

आरोपी आदतन बदमाश है जिसके खिलाफ कई अन्य प्रकरण दर्ज है

बदमाश के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही न्यायालय आदेश पर भेजा गया जेल

बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखकर आम जनता में भय पैदा करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

घटना का विवरण:- दिनांक 12.10.2026 को थाना सरकंडा में टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिव मंदिर के पास, चिंगराजपारा में एक व्यक्ति हाथ में बड़ा धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों  के साथ मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम **बब्बन सारथी उर्फ राज सारथी बताया।

बरामदगी:- आरोपी के कब्जे से एक स्टील का बना धारदार बटन/आरीनुमा चाकू जब्त किया गया।

आरोपी का विवरण:

नाम:- बब्बन सारथी उर्फ राज सारथी, पिता छोटू सारथी

उम्र:- 22 वर्ष

निवासी:- प्रभात चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

कानूनी कार्रवाई:- आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड (09 प्रकरण) दर्ज है। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Related posts