दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने एक ही शिविर में कई सुविधाएं! फरसाबहार में 145 की उपस्थिति, 11 को बेहतर जांच के लिए भेजा जाएगा हायर सेंटर

सेवा मेरा योगदान में दिव्यांगजन सेवा संकल्प अंतर्गत शिविर आयोजित

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सेवा मेरा योगदान में दिव्यांगजन सेवा संकल्प अंतर्गत दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 14 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार में किया गया।

 शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाया गया। साथ ही पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण, दिव्यांग ऋण के लिए आवेदन भी लिए गए। शिविर में कुल 145 दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जिसमें 63 दिव्यांगजन UDID हेतु पात्र हुए तथा 11 दिव्यांगजन को हायर सेंटर हेतु रेफर किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया।

 इस अवसर पर उप संचालक समाज जनपद पंचायत फरसाबहार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिथलेश पैंकरा सहित समाज कल्याण एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts