अब सड़क पर कहीं भी बस रोककर सवारी बैठाई तो सीधे ड्राइविंग लाइसेंस पर आएगी आफत! रायपुर ट्रैफिक पुलिस का बस संचालकों को अल्टीमेटम, बार-बार नियम तोड़े तो DL होगा निलंबित

डॉ. अर्चना झा, डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल द्वारा बस संचालकों की बैठक लेकर यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालित करने दिए कड़े निर्देश

निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त कहीं भी बस रोककर सवारी बिठाने, उतारने की शिकायत पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही

विभिन्न स्थानों पर खोले गये बुकिंग काउंटर में नही यात्री बिठाने नही रूकेंगी बसें

बार बार नियमों की अवहेलना करने पर डीएल निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी !

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों का संचालन भाटागाव बस स्टैण्ड से नहीं होगा!

रायपुर : डॉ. अर्चना झा डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल रायपुर द्वारा अपरान्ह 03.00 बजे यातायात कार्यालय कालीबाड़ी के सभागार में यात्री बस संचालकों/आपरेटरों की बैठक ली गई जिसमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आशीष देवांगन, अति. पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रामकुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री सतीश ठाकुर, श्रीमती सीमा अहिरवार एवं नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में रायपुर शहर के अंतर्राज्जीय बस स्टैंड से संचालित होने वाले बसों के संचालक, मालिक एवं बस एशोसियेशन के पदाधिकारियों का बस स्टैंड की यातायात एवं शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में सै. अनवर अली, छ.ग. यातायात महासंघ के अध्यक्ष एवं मालिक रायल ट्रेव्हल्स, श्री खेमराज साहू प्रदेश सचिव, सहित, सांई ट्रैवल्स, कसार ट्रैवल्स, शर्मा ट्रैवल्स, शुक्ला ट्रैवल्स, अमन ट्रैवल्स, अहमद ट्रैवल्स, आशीर्वाद ट्रैवल्स, नवीन ट्रैवल्स, राधेकृष्णा ट्रैवल्स, मुस्कान ट्रैवल्स, प्रांजल ट्रैवल्स, लक्ष्मी ट्रैवल्स, मांॅ शारदा ट्रैवल्स, रेनबो ट्रैवल्स, पायल ट्रैवल्स एवं कांकेर रोडवेज अन्य बस संचालक/मालिक उपस्थित थे। बस संचालकों को बसों के आवागमन के दौरान कहीं भी रोककर सवारी बैठाने व उतारने के कारण आमजनों को होने वाले असुविधा, दुर्घटना एवं बस संबंधी प्राप्त शिकायतों का हवाला देकर निम्नानुसार निर्देश दिये गयेः-

1.     बस स्टैंड से यात्री बिठाकर निकलने उपरांत कहीं भी मार्ग एवं बुकिंग काउण्टरों के सामने बस रोककर यात्री नहीं बिठाएंगें, निर्धारित स्टॉपेज पर ही बसों को रोकेगंे।

2.     ऑल इण्डिया टूरिज्म परमिट वाले बसों का संचालन बस स्टैंड से नहीं करेंगें, और न ही कहीं पर बस रोककर यात्री बस की तरह यात्री उतारने व बैठाने का कार्य नहीं करेंगें।

3.     बसों के छतों पर माल का लदान कर परिवहन नहीं करेंगें।

4.     जगदलपुर, धमतरी गरियाबंद की ओर से आने वाले यात्री बसें एमएमआई चौंक के पास यात्रियों को निर्धारित स्थल पर उतारेंगें। एमएमआई चौंक से पचपेड़ीनाका होकर भाठागांव चौंक तक कहीं भी बस रोककर यात्री नहीं उतारेंगें सीधे बस स्टैण्ड लायेंगें।

5.     मार्गो पर विभिन्न स्थानों पर खोले गये बुकिंग/रिजर्वेशन काउण्टर के पास बसों को रोककर यात्री नहीं बिठायेगें।

6.     दुर्ग भिलाई जाने वाली बसें पचपेड़ीनाका चौंक से युटर्न करने उपरांत भाठागांव चौंक पर आकर यात्री बैठाने के लिये नहीं रूकेगी।

7.     बस स्टैण्ड में रखे खराब अथवा कण्डम वाहनों को बस स्टैण्ड से हटायें। बस स्टैण्ड को गैरेज की तरह इस्तेमाल न किया जावे।

8.     बार बार वाहन खड़ी कर अव्यवस्था फैलाने वाले के चालको के डीएल निलंबन की कार्यवाही की जायेगी!

बस संचालकों द्वारा बस स्टैंड को सुव्यवस्थित कराने एवं शहर में यातायात के सुचारू संचालन में अपनी सहभागिता देते हुए अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने एवं बस चालकों/परिचालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस की कार्यवाही में अपना सहयोग देने की बात कही।

Related posts