बलौदाबाजार–भाटापारा पुलिस का सराहनीय कदम: साहसिक कार्य, अपराध अनुसंधान एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का ‘COP OF THE MONTH’ के रूप में हुआ सम्मान
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर जिले के 10 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
अपराध अनुसंधान एवं लंबित अपराधों के निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
सायबर जागृति अभियान में प्रशंसनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
डायल 112, साइबर सेल एवं गोपनीय सूचनाएं संकलित करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, गंभीर अपराधों के त्वरित अनुसंधान, साहसिक कार्यों तथा जनता की सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु ‘COP OF THE MONTH’ के रूप में सम्मानित किया सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कर्तव्यों का सजगता, निष्ठा एवं अदम्य साहस के साथ निर्वहन करने वाले 10 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री गौरव राय ने सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि यह सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रेरित करेगा।
‘COP OF THE MONTH’ विशेष साहसिक एवं उत्कृष्ट कार्य तथा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित अधिकारी व कर्मचारी:
खात्मा स्वीकृत एवं अपराध निकाल में उल्लेखनीय कार्य:
01. निरीक्षक परिवेश तिवारी (थाना प्रभारी पलारी, वर्तमान थाना प्रभारी सिमगा)
अपराध निकाल कार्यवाही में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन:
02. निरीक्षक प्रवीण मिंज (तत्कालीन थाना प्रभारी कसडोल)
अपराध अनुसंधान एवं जटिल आपराधिक मामलों में गुणवत्तापूर्ण एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना में उत्कृष्ट कार्य:
03. उप निरीक्षक शेख करीमुद्दीन कुरैशी (तत्कालीन थाना सिमगा)
04. सहायक उपनिरीक्षक कुलमणी बारीक (तत्कालीन थाना भाटापारा शहर) –
राज्य स्तरीय ‘साइबर जागरूकता अभियान’ एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाने व व्यापक जन-जागरूकता फैलाने में उत्कृष्ट योगदान:
05. उप निरीक्षक संदीप बंजारे (थाना प्रभारी गिधौरी)
06. आरक्षक 837 प्रवीण यादव (थाना लवन)
Dial 112 सेवा में आपातकालीन परिस्थितियों में मौके पर त्वरित पहुंचकर आमजन को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने संबंधी प्रशंसनीय सेवा:
07. आरक्षक 608 रूपेश कुमार बघेल (थाना भाटापारा ग्रामीण)
08. आरक्षक 757 कमलेश्वर बर्मन (थाना कसडोल)
साइबर सेल, तकनीकी विश्लेषण एवं गोपनीय सूचनाएं संकलित कर अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में विशेष योगदान:
09. आरक्षक 593 गौरी कश्यप (साइबर सेल)
10. आरक्षक 844 श्रीचंद ध्रुव (आसूचना संकलन)
